Modi Cabinet Meeting: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने खरीफ की 14 फसलों समेत कुल 17 फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने के प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी दे दी। कैबिनेट और सीसीईए (CCEA) की अहम बैठक में केंद्र सरकार ने खरीफ की फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Price) को बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद साल 2022-23 के लिए खरीफ की फसलों जैसे धान, सोयाबीन, मक्का आदि फसलों का MSP बढ़ जाएगा और किसानों को अपनी फसल की ज्यादा कीमत मिलेगी। आपको बता दें कि फिलहाल 2021-22 के लिए धान का एमएसपी 1940 रुपये प्रति क्विंटल है।
केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कैबिनेट के इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-23 के लिए खरीफ की फसलों की एमएसपी तय करते समय इस बात का पूरा ख्याल रखा गया कि किसानों को उत्पादन लागत से 1.5 गुणा समर्थन मूल्य मिले। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में लिये गये कैबिनेट के फैसले से देश के करोड़ों किसानों को फायदा होगा। उन्होंने बताया कि तिल के समर्थन मूल्य में 523 रुपये की वृद्धि की गयी है। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार ने किसानों से जो भी वायदे किये थे, उसे पूरा किया है। यही वजह है कि कृषि का बजट बढ़कर 1.26 लाख करोड़ रुपये का हो गया है।
सरकार ने फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने एवं उत्पादकों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित कराने हेतु, 2022-23 विपणन मौसम की खरीफ फसलों के एमएसपी में वृद्धि की है जो कि नीचे तालिका में दिए गये हैंI
2022-23 विपणन मौसम के लिए सभी खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य
(₹ प्रति क्विंटल)
फसल | एमएसपी
2014-15 |
एमएसपी 2021-22 | एमएसपी 2022-23 | उत्पादन लागत*
2022-23 |
एमएसपी में वृद्धि (निवल) | उत्पादन लागत
2022-23 पर मुनाफा (प्रतिशत में) |
|
धान (सामान्य) | 1360 | 1940 | 2040 | 1360 | 100 | 50 | |
धान (ग्रेड ए)^ | 1400 | 1960 | 2060 | – | 100 | – | |
ज्वार (हाईब्रीड) | 1530 | 2738 | 2970 | 1977 | 232 | 50 | |
ज्वार (मालदंडी)^ | 1550 | 2758 | 2990 | – | 232 | – | |
बाजरा | 1250 | 2250 | 2350 | 1268 | 100 | 85 | |
रागी | 1550 | 3377 | 3578 | 2385 | 201 | 50 | |
मक्का | 1310 | 1870 | 1962 | 1308 | 92 | 50 | |
तूर (अरहर) | 4350 | 6300 | 6600 | 4131 | 300 | 60 | |
मूंग | 4600 | 7275 | 7755 | 5167 | 480 | 50 | |
उड़द | 4350 | 6300 | 6600 | 4155 | 300 | 59 | |
मूंगफली | 4000 | 5550 | 5850 | 3873 | 300 | 51 | |
सूरजमुखी बीज | 3750 | 6015 | 6400 | 4113 | 385 | 56 | |
सोयाबीन (पीला) | 2560 | 3950 | 4300 | 2805 | 350 | 53 | |
तिल | 4600 | 7307 | 7830 | 5220 | 523 | 50 | |
रामतिल | 3600 | 6930 | 7287 | 4858 | 357 | 50 | |
कपास (मध्यम रेशा) | 3750 | 5726 | 6080 | 4053 | 354 | 50 | |
कपास (लंबा रेशा)^ | 4050 | 6025 | 6380 | – | 355 | – |