मुख्य सचिव पी. मित्रा

हिमाचल: पूर्व मुख्य सचिव पी मित्रा का निधन..

 मुख्यमंत्री ने किया पी. मित्रा के निधन पर शोक व्यक्त 

शिमला: हिमाचल कैडर के आईएएस अफसर और राज्य के पूर्व मुख्य सचिव पी. मित्रा का कैंसर से निधन हो गया है। पी. मित्रा मूल रूप से दिल्ली से थे। हिमाचल में ठियोग और अन्य जगहों पर भी उनकी संपत्तियां हैं।

मित्रा 1978 बैच के हिमाचल कैडर के आईएएस अफसर थे। उन्होंने मार्च 2014 में हिमाचल सरकार के मुख्य सचिव का पदभार संभाला और मई 2016 में सेवानिवृत हुए।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पूर्व मुख्य सचिव एवं पूर्व राज्य चुनाव आयुक्त पी. मित्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

पी. मित्रा का निधन आज नई दिल्ली में हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पी. मित्रा ने अपने सेवाकाल के दौरान विभिन्न पदों पर पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ सेवाएं प्रदान की। 

जय राम ठाकुर ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

आईएएस ऑफिसर्ज एसोसिएशन ने पूर्व मुख्य सचिव के निधन पर शोक व्यक्त किया

आईएएस ऑफिसर्ज एसोसिएशन ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव     पी. मित्रा के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

एसोसिएशन के महासचिव राकेश कंवर ने कहा कि पी. मित्रा वर्ष 1978 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी थे और उन्होंने राज्य सरकार में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान कीं। वे राज्य के मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत होने के पश्चात राज्य चुनाव आयुक्त भी रहे।

आईएएस ऑफिसर्ज एसोसिएशन ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed