ऊना छात्रा हत्याकांड : गुस्साई भीड़ ने घेरा थाना, आरोपी को भीड़ के हवाले करने की मांग की

हिमाचल :प्रदेश के ऊना जिले में उपमंडल मुख्यालय अंब की निवासी 15 वर्षीय किशोरी की हत्याकांड की गुत्थी सुलझने के बाद गुस्साए लोगों ने अंब थाने के बाहरप्रदर्शन किया। शुक्रवार को अंब थाने का घेराव कर आरोपी को भीड़ के हवाले करने की मांग की। कहा गया कि आरोपी को फांसी दी जाए। कई बार भीड़ थाने के मुख्य द्वार की तरफ बढ़ी, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से वह सफल नहीं हो पाई। मौके पर हालात बिगड़ते देख गगरेट, दौलतपुर चौक और चिंतपूर्णी से पुलिस बुलाई गई। रिजर्व बटालियन से भी पुलिस कर्मी पहुंचे।  लोगों को शांत करवाने के लिए पुलिस को मृतक छात्रा के पिता अजय कुमार को भीड़ के सामने लाना पड़ा। उनकी अपील के बाद लोग शांत हुए।

इस दौरान लोगों ने ‘गुड़िया हम शर्मिंदा हैं, तेरा कातिल जिंदा है’ जैसे नारे लगाए। लोगों ने अंब थाने के घेराव के साथ गेट को धक्के से खोलने का प्रयास किया। लोग सड़क के बीचों बीच बैठ गए। इससे अंब-नदौन मार्ग पर यातायात काफी देर तक बाधित हुआ। कुछ प्रदर्शनकारियों ने ऊना-तलवाड़ा मार्ग पर अंब चौक में जाम लगा दिया। एसपी ऊना, एएसपी और डीएसपी हेडक्वार्टर ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। सुबह लगभग 11 बजे के बाद शुरू हुआ प्रदर्शन दोपहर ढाई बजे चक चला। मृतका के पैतृक गांव बीहण नंगल तहसील देहरा जिला कांगड़ा से भी लगभग सात आठ गाड़ियों में लोग पहुंचे थे। घंटों तक चले गतिरोध के बाद पुलिस कर्मचारियों ने मुश्किल से प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर थाना परिसर के मुख्य द्वार से हटाया

 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed