न्यूज़ एवं मैगज़ीन वेब पोर्टल “हिम शिमला लाइव” राज्य स्तरीय “हिमाचल गौरव अवार्ड” से सम्मानित

शिमला:  नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर हिमाचल प्रदेश के ऊना में राज्य स्तरीय स्वर्ण जयंती समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यतिथि के रूप में सतपाल सिंह सत्ती शिरकत करते हुए कहा कि पत्रकार हमेशा सच्चाई की लड़ाई लड़ते है। जिसमें मुश्किलें व चुनौती जरूर आई लेकिन सकारात्मक पक्ष ये है कि अंत मे जीत सच की होती है। जिससे सकून मिलता है। उन्होंने कहा छोटा जरूर है पर सुंदर है। उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से आये पत्रकारों का स्वागत किया और प्रेस दिवस की बधाई दी और कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के अधिकारों व उनकी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से बात करेंगे।

कार्यक्रम में हर वर्ष की भांति बेहतरीन कार्य करने वाली 10 श्रेणियों के लगभग तीन दर्जन पत्रकारों को हिमाचल गौरव पत्रकार अवार्ड से सम्मानित किया गया। पत्रकारिता जगत में श्रेष्ठ कार्य करने वाले प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया के पत्रकारों को सम्मानित किया गया। ये सम्मान नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की हिमाचल इकाई द्वारा प्रदान किया गया।

इस अवसर पर वेब मीडिया के लिए “हिम शिमला लाइव” को भी राज्य स्तरीय “हिमाचल गौरव अवार्ड-2021” से सम्मानित किया गया। हिम शिमला लाइव की मुख्य संपादक मीना कौंडल सहित 30 पत्रकारों को हिमाचल गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया।

वहीं इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर एन.यू.जे इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने शिरकत की। पूरे प्रदेश से सैंकड़ो से ज्यादा पत्रकारों के अलावा राजस्थान, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, हरियाणा व पंजाब से भी पत्रकारों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *