जुब्बल-कोटखाई: पार्टी विरोधी कार्य करने पर भाजपा युवामोर्चा ने किए 8 कार्यकर्ता 6 वर्ष के लिए निष्कासित
जुब्बल-कोटखाई: पार्टी विरोधी कार्य करने पर भाजपा युवामोर्चा ने किए 8 कार्यकर्ता 6 वर्ष के लिए निष्कासित
शिमला: भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर ने जुब्बल-कोटखाई विधानसभा के हो रहे उपचुनाव में युवामोर्चा के 8 कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी विरोधी कार्य करने पर 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जुब्बल-कोटखाई उपचुनाव में बगावत पर उतरे पदाधिकारियों को भाजपा पार्टी से बाहर कर रही है।