शिमला व्यापार मंडल में अब होंगे दो प्रधान…

शिमला: शिमला व्यापार मंडल के नाराज धड़े ने रविवार को नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। दूसरे धड़े ने भी नई कार्यकारिणी को निर्विरोध चुना है। ऐसे में व्यापार मंडल में अब दो प्रधान बन गए हैं, जिससे व्यापारियों में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। व्यापारियों को यह समझ नही आ रहा है की आखिर किस कार्यकारिणी को मान्य माना जाए। हालांकि दोनों गुट दावा कर रहे हैं कि व्यापारी उनके साथ है।

चुनाव समिति के पदाधिकारियों ने प्रेस क्लब शिमला में प्रेसवार्ता कर नई कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें संजीव ठाकुर को व्यापार मंडल शिमला का प्रधान और राजकुमार अग्रवाल को उप-प्रधान महासचिव, संदीप सूद को संयुक्त सचिव, अभिमन्यु भाकरा और राज किशोर गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया है।

चुनाव समिति के अध्यक्ष रमेश चोझड़ ने कहा कि हाल ही में जब चुनाव हुए थे, लेकिन उस दौरान बंद कमरे में कार्यकारिणी को चुना गया था। उन्होंने कहा कि चुनाव समिति का काम चुनाव करवाना होता है, ना कि जो चुनाव लड़ रहे हैं उनमें सहमति करवाना। उन्होंने कहा कि जो कार्यकारिणी पहले चुनी गई थी, उसमें नियमों का उल्लघंन किया गया था और पदाधिकारियों का चुनाव सही प्रक्रिया के तहत नहीं हुआ था।

शिमला व्यापार मंडल के नए प्रधान संजीव ठाकुर ने व्यापार मंडल के दूसरे प्रधान हरजीत कुमार मंगा को भी उनके साथ मिलकर काम करने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि अगर वह तैयार हैं, तो साथ मिलकर व्यापार मंडल चलाया जा सकता है, क्योंकि अंत में सब व्यापारी ही है। उनहोंने कहा कि शिमला व्यापार मंडल में व्यापारियों की मांगों को सरकार और नगर निगम के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *