उपचुनाव की घोषणा : हिमाचल में 3 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर 30 अक्तूबर को मतदान

हिमाचल : भारत निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में उपचुनाव की घोषणा कर दी है। हिमाचल प्रदेश में मंडी संसदीय क्षेत्र और फतेहपुर, अर्की व जुब्‍बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होने हैं। मंडी संसदीय सीट सहित तीनों विधानसभा क्षेत्र के लिए आठ अक्तूबर तक नामांकन होगा व 30 को मतदान होगा। भाजपा सांसद रामस्‍वरूप शर्मा के निधन के बाद मण्डी में उपचुनाव होना है। फतेहपुर में कांग्रेस विधायक सुजान सिंह पठानिया और जुब्‍बल-कोटखाई में नरेंद्र बरागटा के निधन के बाद उपचुनाव हो रहे हैं। अर्की सीट कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद खाली हुई है।

हिमाचल प्रदेश में 1 लोकसभा और 3 विधानसभा सीटों पर 30 अक्तूबर को मतदान होगा। चुनाव आयोग ने शेड्यूल जारी कर दिया है। 8 अक्तूबर को नॉमिनेशन भरने की अंतिम तारीख होगी। 11 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। 16 अक्तूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 30 अक्तूबर को मतदान होगा और 2 नवंबर को मतगणना होगी।

भारत निर्वाचन आयोग ने देश में 3 लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। सभी सीटों पर 30 अक्तूबर को वोटिंग होगी और मतगणना 2 नवंबर को कराई जाएगी।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *