शिमला: शिमला में आज 3 नये कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। राज्य पर्यटन विकास निगम होटल हॉलीडे होम के कर्मचारियों के सैंपल जाँच के लिए गए थे। सैंपल में कैटरिंग और रोस्टर में शामिल एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। वहीं पर्यटन निगम के कर्मी के सम्पर्क में आये संजौली के सीमिट्री क्षेत्र से 2 व्यक्ति भी पॉजिटिव पाए गये हैं।