चंबा : बोलेरो खाई में गिरी, 1 युवक की मौत 6 घायल

पांवटा साहिब: घर लौट रहे युवक की अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से मौत

डॉ प्रखर गुप्ता/ पांवटा साहिब: पांवटा साहिब के गांव टोका में एक अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से एक राहगीर युवक की मौत हो गई है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। जानकारी मुताबिक माजरा पुलिस थाना के तहत आने वाले टोका में रात के समय घर की ओर जा रहे 18 वर्षीय विशाल पुत्र केहर सिंह को किसी अज्ञात तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।

टक्कर मारने के बाद चालक ट्रेक्टर समेत मौके से फरार हो गया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल युवक को सिविल अस्पताल लाया गया। जहां से परिजन उसे देहरादून अस्पताल ले गए। देहरादून में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक टोका में अपनी मासी के घर रहता था। रात के समय वह अपने घर की ओर जा रहा था कि ट्रेक्टर की चपेट में आ गया। उधर, माजरा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह भेजा है। मामले की पुष्टि पुलिस थाना प्रभारी सेवा सिंह ने की है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *