युवा कांग्रेस ने विधानसभा का घेराव कर किया धरना प्रदर्शन

  • प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई व कानून-व्यवस्था की हालत बेहद खराब : युवा कांग्रेस

शिमला: युवा कांग्रेस ने आज विधानसभा  का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस की रैली में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, कांग्रेस विधायक, पूर्व विधायक और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद  रहे। युवा काग्रेस का कहना है कि प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई व कानून-व्यवस्था की हालत बेहद खराब है। प्रदेश के युवाओं को रोजगार के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। सरकार नशे पर लगाम नहीं लगा पा रही है।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में नशे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। युकां का मानना है कि प्रदेश में बेरोजगारी और कानून व्यवस्था की समस्या गंभीर बनी हुई है। राज्य के उद्योगों में छंटनी का दौर चला हुआ है।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने कहा कि सरकार डेढ़ वर्ष से सोई हुई है, जिसको जगाने के लिए युवा कांग्रेस ने विधानसभा का घेराव किया है। बीजेपी सरकार धारा 118 में संशोधन करके प्रदेश को बेचने पर तुली हुई है, जिसे युवा कांग्रेस किसी भी कीमत पर नहीं होने देगी।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *