चंबा : बोलेरो खाई में गिरी, 1 युवक की मौत 6 घायल

ऊना: कार टकराने से 2 की मौके पर मौत, एक गंभीर

ऊना: प्रदेश के ऊना जिले के घंडावल क्षेत्र में एक कार पैराफिट से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कार में सवार लोग सदा शिव मंदिर में माथा टेककर लौट रहे थे।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मृतकों की पहचान गजेंद्र सिंह (18) पुत्र जतिंदर सिंह, राजिंदर सिंह (36) पुत्र सतनाम सिंह निवासी झलेड़ा के रूप में हुई है।  गजेंद्र सिंह का 22 वर्षीय भाई पुलविंद्र सिंह हादसे में गंभीर घायल है।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *