चंबा : बोलेरो खाई में गिरी, 1 युवक की मौत 6 घायल

निजी बस और दो बाइकों में टक्कर से पांच घायल और दो गंभीर

कांगड़ा : कांगड़ा जिले के पुलिस थाना नगरोटा बगवां के तहत राष्ट्रीय उच्चमार्ग पर ठानपुरी-टांडा चौक पर एक निजी बस व दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस टक्कर में पांच बाइक सवार घायल हुए हैं। वहीं, घायलों में विजय कुमार व विक्रम कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सभी घायलों का उपचार टांडा मेडिकल कालेज में चल रहा है। यातायात पुलिस प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि एक निजी बस पालमपुर से कांगड़ा की तरफ जा रही थी। जब बस ठानपुरी-टांडा चौक पर पहुंची तो  टांडा और 53 मील की तरफ से आ रही दो बाइक से टकरा गई। बताया गया है कि यह दुर्घटना बस चालक के एक बाइक को बचाने के चक्कर में हुई।  दोनों बाइकों में पांच लोग सवार थे। दोनों बाइक चालकों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि तीन अन्य भी घायल हैं।

घायलों में विक्रम, विशाल व जसविंदर तीनों हिसार (हरियाणा) के निवासी हैं। वहीं विजय कुमार झियोल (धर्मशाला) व पंकज मणिमाजरा चंडीगढ़ का निवासी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर पांचों घायलों को उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया है। वहीं, बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने आगे की जाँच शुरू कर दी गई है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *