चंबा : बोलेरो खाई में गिरी, 1 युवक की मौत 6 घायल

पांवटा : कार और थ्री व्हीलर की टक्कर, चालक सहित 6 घायल

डॉ.प्रखर गुप्ता/ पांवटा:  पांवटा साहिब के तारूवाला मे ऑटो और कार की टक्कर में छह लोग बुरी तरह से घायल हो गये, जिनका उपचार पांवटा सिविल अस्पताल में किया जा रहा है। सूत्रो के मुताबिक एक मारुती कार ने सवारियों से भरे एक थ्री व्हीलर को जोरदार टक्कर मार दी जिसमे चालक सहित 6 लोग बुरी तरह  घायल हुआ।

वहीं ऑटो ड्राइवर रविंद्र को भी गंभीर चोटें आई हैं इसके अलावा थ्री व्हीलर में बैठी चार सवारियों को भी चोटें आई हैं। इनमें से तीन लोग कंपनी में कार्यरत मजदूर हैं, जो बाहरी राज्यों से यहां पर काम करने के लिए आये थे। सभी घायल पांवटा सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। चश्मदीदों के मुताबिक कार चालक ने गलत साइड में आकर थ्री व्हीलर को बुरी तरह से टक्कर मार दी। जिसके परिणाम स्वरूप ड्राइवर सहित छह लोग घायल हो गए। फिलहाल पांवटा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *