हिमाचल: निजी होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़

लाहौल: महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में आईटीबीपी का जवान गिरफ्तार

लाहौल-स्पीति : लाहौल घाटी में महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में आईटीबीपी के जवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद घाटी के लोगों में भारी रोष है और आरोपी के खिलाफ एसस-एसटी एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने आरोपी को कारगा स्थित कैंप से गिरप्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने अपने पति के साथ केलांग थाने आकर कारगा में तैनात हिमाचल के आईटीबी जवान के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद उसे कैंप जाकर धर दबोचा है।

घाटी के लोगों ने इसे शर्मसार करने वाली घटना बताया है। डीएसपी केलांग सुशांत शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज होते ही पुलिस ने धारा -354 ए के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। इधर इस घटना पर लाहौल स्पीति पुलिस प्रशासन भी मीडिया के आगे बोलने को तैयार नहीं है। घाटी के लोगों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो हिमाचल के मुख्यमंत्री और पुलिस प्रमुख को इस बारे लिखा जाएगा।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *