शिक्षण संस्थानों को बंद करने की कोशिश न करे सरकार: वीरभद्र

शिमला: पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज चौपाल में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने जनसभा को संबोधित  करते हुए कहा कि चौपाल की जनता के साथ मेरा बहुत पुराना रिश्ता है। चौपाल क्षेत्र के लोगों ने हमेशा उनका और कांग्रेस का साथ दिया है। वीरभद्र सिंह चौपाल में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खोले गए शिक्षण और अन्य संस्थानों को सरकार बंद करने की कोशिश न करे। अगर ऐसा कुछ करने की सोची भी तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। कांग्रेस की शालीनता को उसकी कमजोरी न समझा जाए।

चौपाल में पार्टी प्रत्याशी डॉ. धनीराम शांडिल के पक्ष में चुनावी जनसभा में वीरभद्र सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश का विकास कांग्रेस की देन है। भाजपा ने तो हिमाचल गठन के समय इसका खुलकर विरोध किया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने हिमाचल आकर लोगों को प्रदेश की सौगात दी थी।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *