मुकेश अग्निहोत्री विकास का चश्मा पहन कर देखे तो प्रदेश में दिखेगा चौतरफा विकास : सत्ती

यूपीए सरकार में भ्रष्टाचार ने धारण किया था विकराल रूप : सत्ती

शिमला: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा है कि कांग्रेस वोट प्राप्ति के लिये भले ही कितने षडयंत्र रच ले लेकिन देश की जनता कांग्रेस यूपीए सरकार के उन काले दिनों को नहीं भूली है जब भ्रष्टाचार अपना विकराल रूप धारण कर चुका था। भारत की अर्थव्यस्था बेहद खराब स्थिति में थी और देश भर में एक निराशा का वातावरण था। सतपाल ने कहा कि आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने सभी क्षेत्रों में विकास की नयी ऊंचाईयां प्राप्त की है और ऐसे में जनता भलि-भान्ति जानती है कि एक ‘ईमानदार सरकार’ और महा मिलावटी सरकार के बीच में से किसे चुनना है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश में पारदर्शी कार्यप्रणाली, आर्थिक प्रगति एवं विकास की दौड़ में जन भागीदारी के मोर्चे पर पिछले पांच वर्षों में सरकार ने उल्लेखनीय प्रगति की है आज भारत दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन कर उभरा है और आजादी के बाद देश की साख दुनिया में आज जितनी उंची हुई है पहले कभी नहीं रही है। उन्होंने कहा कि भारत के मित्र देश भारत की प्रशंसा करते है और शत्रु भयभीत हैं।

सत्ती ने कहा कि अन्तोदय के लक्ष्य के प्रति भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पूरी तरह से सर्मपित रही है। जनधन योजना, मुद्रा योजना, सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान, गरीबों को घर, मुफ्त गैस कनेक्शन, आयुष्मान भारत जैसी कई योजनाओं से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दर्शा दिया है कि उनकी सरकार देश के हर व्यक्ति की सरकार है जबकि कांग्रेस सरकार चुन्निदा लोगों के फायदों के लिए कार्य करती थी। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि 55 वर्षां तक देश की सत्ता को सम्भालने वाली कांग्रेस पार्टी की गत् लोकसभा चुनावों में मात्र 44 सीटों पर सिमटना पड़ा।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *