पालमपुर: खैरा में घर पर कार्यक्रम में 17 लोग पॉजिटिव, आयोजक के खिलाफ FIR

सत्ती की ‘काली जुबां’ काटने पर 10 लाख देने की घोषणा करने वाले कांग्रेस समर्थक पर FIR

शिमला: सोलन के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को चुनावी रैली में हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष सत्तपाल सत्ती ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर लिखी गई गाली वाली फेसबुक पोस्ट को पढ़ा था। इस पोस्ट में राहुल गांधी को लेकर गाली दी गई थी। सत्ती की ‘काली जुबां’ काटने पर 10 लाख देने की घोषणा करने वाले कांग्रेस समर्थक पर FIR पर भाजपा युवा मोर्चा की ऊना इकाई ने यह FIR दर्ज़ करवाई है। भाजपा युवा मोर्चा की ऊना इकाई ने यह FIR दर्ज़ करवाई है। पुलिस ने FIR दर्ज की पुष्टि की है।

पूर्व कांग्रेस सरकार में डिप्टी एडवोकेट जनरल और हाईकोर्ट के वकील विनय शर्मा ने बीते कल ऐलान किया था कि राहुल गांधी को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाले सत्ती की काली जुबान काटने वाले को वह दस लाख रुपये देंगे। विनय शर्मा ने कहा था कि वह धर्मशाला में पुलिस में सत्ती के खिलाफ शिकायत भी देंगे। फेसबुक पोस्ट के जरिये उन्होंने दस लाख देने की घोषणा की थी।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *