प्रदेश में 28,430 बच्चों का प्री-प्राईमरी कक्षाओं में हुआ ऑनलाइन पंजीकरण : शिक्षा मंत्री

पंडित सुखराम व आश्रय शर्मा का होगा आखिरी चुनाव : गोविंद सिंह ठाकुर

  • गोविंद सिंह ठाकुर ने कांग्रेस पर किया जमकर प्रहार, बोले नरेंद्र मोदी सेना के साथ खड़े हैं, लेकिन कांग्रेस मिला रही पाकिस्तान के साथ सुर

कुल्लू / मनाली : अनिल शर्मा और आश्रय शर्मा का यह आखिरी चुनाव होगा। जो लोग पार्टी में आते जाते रहते हैं उनका कोई फर्क नहीं पड़ता है। कांग्रेस पार्टी में भी उन्हें कोई स्वीकार नहीं करता है यह बात स्वयं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी कह चुके हैं कि पंडित सुखराम आया राम और गया राम रहे है। यह बात वन,परिवहन युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को मनाली विधानसभा क्षेत्र के नग्गर में भाजपा महिला मोर्चा मनाली मंडल द्वारा आयोजित सम्मेलन के दौरान कही।

गोविंद सिंह ठाकुर ने पंडित सुखराम व उनके परिवार पर भी जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और साथ ही भाजपा पार्टी के सबसे ज्यादा मंत्री,विधायक व सांसद है। भाजपा पार्टी हिमाचल की चारों की चारों सीटों पर जीत सुनिश्चित करेगी। मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस अवसर पर वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने पूर्व की कांग्रेस सरकारों पर गरीब जनता के पैसों को हड़पने का आरोप लगाया है। ठाकुर ने कहा कि आज नरेंद्र मोदी सेना के साथ खड़े हैं, लेकिन कांग्रेस पाकिस्तान के साथ सुर मिलाने में लगी है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है और यह नरेंद्र मोदी की सरकार के 55 महीने के कार्यकाल में साफ दिखा है जबकि कांग्रेस की कथनी-करनी का अंतर पिछले 55 सालों में जनता ने देखा और झेला है। वन मंत्री ठाकुर ने कहा कि आज कांग्रेस पाकिस्तान के साथ खडी है और कांग्रेस को देश की परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि एक मजबूर और एक मजबूत प्रधानमंत्री में क्या फर्क होता है इसका उदाहरण मोदी सरकार ने जनता को पिछले पांच सालों में दिया है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *