कांग्रेस बौखलाहट में कर रही गलत बयानबाजी : : जयराम ठाकुर

  • कांगड़ा-चम्बा के विकास को और गति देगी सरकार : मुख्यमंत्री

शिमला : हिमाचल प्रदेश के लिए यह बड़े गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रदेश व प्रदेशवासियों के प्रति विशेष स्नेह है और मोदी ने प्रदेश के विकास के लिए हजारों करोड़ों की मदद की है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह बात आज जिला कांगड़ा के अंतर्गत जयसिंहपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को विकास करवाने वाले प्रधानमंत्री की जरूरत है और वह केवल मोदी ही हैं। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की गंगा बही है। मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं से देश के करोड़ों परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। यही कारण है कि कांग्रेस बौखला गई है और गलत बयानबाजी कर रही है। इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होना तय है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी न केवल चारों लोकसभा सीटें जीतेगी बल्कि सभी संसदीय क्षेत्रों में जीत का अंतर इस बार ऐतिहासिक होगा क्योंकि प्रदेशवासी एक बार फिर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार ने सत्ता संभालते ही जनकल्याण के लिए कदम उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों के विकास के लिए कमी नहीं की जाएगी। इस दृष्टि से लक्ष्य निर्धारित कर, प्रत्येक कार्य किए जा रहे हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों में देश पूरी तरह सुरक्षित है और विश्व समुदाय में भी भारत की गिनती एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में की जाने लगी है। उन्होंने कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में देश ने विगत पांच वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय प्रगति की है। नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के विकास के लिए हरसंभव सहायता की है। उन्हांने स्थानीय जनता से आग्रह किया कि जयसिंहपुर क्षेत्र से कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी किशन कपूर को भारी मतों से जिताएं। साथ ही उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि प्रदेश भाजपा सरकार कांगड़ा के विकास को गति देने के लिए हरसंभव कार्य करेगी।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *