प्रदेश के सभी विधायक वेबसाइट में डालें अपनी सम्पति का ब्यौरा, 29 अगस्त को सदन में लाया जाए संकल्प

अगर हाईकमान ने चाहा तो हमीरपुर संसदीय सीट से मैं चुनाव लड़ूंगा : सुक्खू

  • सुक्खू बोले:  पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं का करते हैं सम्मान

शिमला: कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार को दिल्ली से अपने गृह क्षेत्र नादौन लौट आए। सुक्खू ने कहा कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं को देखते हुए हमीरपुर संसदीय सीट से मैं चुनाव लड़ूंगा। कांग्रेस हाईकमान ने भले ही अभी हमीरपुर सीट से बतौर प्रत्याशी किसी के भी नाम की घोषणा नहीं की है, लेकिन सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस सीट से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। सुक्खू ने कहा कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हैं। सुक्खू ने कहा कि अगर हाईकमान उन्हें चुनाव लड़ाना चाहता है तो वह तैयार हैं।

माना जा रहा है कि कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने इस सीट से सभी कांग्रेस विधायकों और पूर्व में रहे विधायकों के साथ बैठक में राय ली है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *