पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम फिर मिले गले….

शिमला: पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम की शुक्रवार को एक बार फिर मुलाकात हुई। दोनों एक-दूसरे के गले मिले, फोटो खिंचवाए और बाद में वीरभद्र सिंह ने इसे अपने फेसबुक पर शेयर भी किया। इस फेसबुक पोस्ट के साथ साझा फोटो में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पंडित सुखराम के साथ फोटो लेते दिख रहे हैं। फोटो में दोनों दिग्गज नेता गले मिलते नजर आ रहे हैं। फेसबुक पर अपने विचार साझा करते हुए वीरभद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल की जनता उनके लिए सर्वोपरि है। कहा कि वे राष्ट्र, हिमाचल और पार्टी हितों के लिए सदैव बलिदान देते रहे हैं। वीरभद्र सिंह ने पोस्ट में लिखा है कि उनके लिए राज्य के हित सबसे ऊपर हैं। कभी अवसरवादी राजनीति नहीं की। कहा कि वे अंतिम सांस तक कांग्रेस के सिपाही की तरह कार्य करते रहेंगे।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *