मण्डी : पार्टी कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर करने होंगे कार्य: जयराम ठाकुर

मण्डी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में आज देश की कमान एक मजबूत नेतृत्व  के हाथों में है और इस नेतृत्व को बनाए रखने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर कार्य करने होंगे। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मण्डी जिला के सिराज विधानसभा क्षेत्र के तहत भराड़ी स्थित मैदान में आयोजित भारतीय जनता पार्टी सिराज मंडल के महिला मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित करते हुए दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के जोश एवं उत्साह को देखकर उन्हें विश्वास है कि  मातृशक्ति के आशीर्वाद से उसकी राह में कोई भी बाधा टिक नहीं पाती। इसलिए लोकसभा चुनाव के लिए भी मातृशक्ति का आशीर्वाद अहम होगा। उन्होंने कहा कि हमने लोकसभा चुनाव एवं प्रचार की शुरूआत मातृशक्ति के सम्मेलन से की है, ऐसे में विश्वास है कि मातृशक्ति के सहयोग एवं आशीर्वाद से लोकसभा चुनाव में जीत तय है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र में जब कांग्रेस सत्ता में थी तो मुम्बई स्थित ताज होटल में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें कई लोगों की मौतें हुई थी, लेकिन विडंबना यह रही कि केंद्र में पूर्व कांग्रेस सरकार आतंकवादियों को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। उसके बाद जब केंद्र में मोदी सरकार आई तो उड़ी में आतंकी हमला हुआ जिसमें हमारे कई वीर जवान शहीद हुए थे। उसके बाद मोदी जी के मजबूत नेतृत्व में जवानों द्वारा सर्जिकल स्ट्राईक की गई और कई आतंकवादियों को मार गिराया। इससे देशवासियों के हौसले भी बुलंद हुए।

जय राम ठाकुर ने कहा कि  कांग्रेस के नेता एयर स्ट्राइक के सुबूत मांग रहे हैं तथा उन्हें अपनी सेना पर विश्वास नहीं है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का हिमाचल से विशेष स्नेह है और वे देवभूमि हिमाचल को अपना घर मानते हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने  हिमाचल के विकास के लिए हजारों करोड़ों की सौगातें दी हैं। उन्होंने जनता से आग्रह किया है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने एवं मोदी जी को पुनः देश की कमान संभालने के लिए पूर्ण बहुमत दें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने  महिला सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में विभिन्न योजनाएं शुरू की हैं, जिससे हजारों महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के सैंकड़ों लोगों ने कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा का धामन थमा।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *