नेरवा : मामूली विवाद पर युवक की पीट-पीट कर हत्या

नेरवा : मामूली विवाद पर युवक कर दी हत्या

नेरवा (रोहड़ू): शिमला जिला के नेरवा में तीन युवकों ने मामूली विवाद के बाद एक युवक की पीट-पीट कर बेरहमी से हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर शाम गाड़ी को पास देने को लेकर हुए विवाद में तीन युवकों ने पहले तो नेरवा बाजार में रजत के साथ झगड़ा किया। उसके बाद देर शाम रजत अपनी गाड़ी में कॉलेज मार्ग की तरफ जा रहा था। इस दौरान रितेश, कार्तिक लोथटा व निखिल मांटा ने डुंडी मंदिर के समीप रजत की गाड़ी को रोक मारपीट की। परिजनों को जैसे ही जानकारी मिली कि उनका बेटा घायल हालत में कॉलेज मार्ग के पास पड़ा है। तो माता-पिता अपने घायल बेटे को पहले नेरवा पुलिस थाने लेकर जाकर मामले की शिकायत दर्ज करवाई। घायल अवस्था में रजत को पुलिस व परिजनों द्वारा नेरवा अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उपचार के दौरान राजत (24) गांव डोहर पंचायत पौड़िया नेरवा की मौत हो गई। मृतक युवक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा गया है। रजत के पिता बलदेव राज वन विभाग में डिप्टी रेंजर के पद पर खादर में तैनात हैं।

मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को शुक्रवार रात को ही हिरासत में ले लिया था। आरोपी युवकों की पहचान रितेश (19) पुत्र मोहन लाल गांव कलारा (नेरवा), कर्तिक पुत्र करतार सिंह गांव नाव (नेरवा), निखिल पुत्र ओम प्रकाश (17) गांव चलराणा (देईया) नेरवा के तौर पर हुई है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *