शिमला: स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने शिमला के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में आज डायलिसिस केंद्र का लोकार्पण करते हुए उद्घाटन समारोह में जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में 732 नर्सों की नियुक्ति की जाएगी। प्रदेश में 732 स्टाफ नर्सों की नियुक्ति में 50 फीसदी पद बैचवाइज भरे जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया चार माह में पूरी होगी। रेडियोग्राफर, ओटी सहायक, एएनएम और अन्य तकनीकी कर्मचारियों के पदों का भी सृजन किया है।