आइए जाने कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह :आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा

आइये जानें कैसे रहेगा आपका यह सप्ताह….आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा

गौ सेवा के लिए आप भी अपना बहुमूल्य योगदान करें और गौ सेवा के लिए आगे आएं। ज्योतिष अनुसंधान केंद्र काल योग सेवा ट्रस्ट शिमला, सेक्टर 34 सी, केनरा बैंक के सामने न्यू शिमला, एस्ट्रो अधिकारी संपर्क सूत्र-82638-82638 और 92182-00013, 14 आचार्य जी से आप वॉट्स ऐप और फेसबुक पर इस नंबर से जुड़ सकते हैं।

  • आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-00004
  •  आपकी किस्मत के सितारे 13 जून से 19 जून तक
आइए जानें कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह : आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा

आइए जानें कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह : आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा

मेष : इस सप्ताह व्यर्थ की भागदौड़ एवं धन का खर्च अधिक होगा। धर्म-कर्म के कार्यों में रूचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य ढीला एवं मानसिक तनाव बना रहेगा। धन लाभ व सुख साधनों में वृद्धि होगी।

वृष : विदेशी सम्बंधी कार्यों में प्रगति, बिगड़े काम बनेंगे एवं धन लाभ होगा। माता-पिता का सहयोग विशेष लाभकारी होगा। आराम कम व दौड़-धूप अधिक रहेगी।

मिथुन : वाहनादि चलाते समय सावधानी बरतें। चोटादि का भय होगा। स्वास्थ्य में विकार एवं विघ्र तथा खर्च अधिक होंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। इस सप्ताह बिगड़े कामों में सफलता मिलेगी।

कर्क : पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। गुरू की दृष्टि के कारण सेहत में विकार एवं धन का अपव्यय रहेगा। गत किए प्रयासों में सफलता मिलेगी। आर्थिक परेशानियों के कारण गुप्त चिन्ताएं होंगी।

सिंह : कोई रूका हुआ कार्य बनने के योग हैं। अकस्मात धन-लाभ, बन्धु मिलाप, स्त्री-सुख आदि शुभ समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। नवीन कार्य की योजना बनेगी।

कन्या : विदेशी मित्रों से दान एवं सुख प्राप्त होगा। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। इस सप्ताह आराम कम व भागदौड़ ज्यादा रहेगी। पारिवारिक सुख व धन प्राप्ति के साधन बनेंगे। क्रोध से कोई बना हुआ कार्य बिगड़ेगा।

तुला: धन लाभ व सोची गई योजनाओं में सफलता मिलेगी। कारोबार में कई तरह के उतार-चढ़ाव व अन्य परेशानियों रहेंगी। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग हैं। विदेश से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।

वृश्चिक: भूमि, जायदाद एवं वाहनादि पर खर्च अधिक होगा। परिवार में खुशी का वातावरण बनेगा। कार्य विलम्ब होने की चिन्ता होगी। कार्य-व्यवसाय में लाभ। आय के साधन बनेंगे।

धनु: मनोरंजन आदि कार्यों पर व्यर्थ खर्च होगा। व्यवसाय के सम्बंध में दौड़धूप एवं खर्च भी अधिक होंगे। निकट बंधुओं के साथ तकरार रहेगा। इस सप्ताह कार्य व्यस्तता रहेगी। लाभ व पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।

मकर: विदेश से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस सप्ताह धन लाभ के साथ-साथ खर्च भी अत्यधिक रहेगा। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव व अल्प परेशानियां रहेंगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

कुंभ: इस सप्ताह सिर-दर्द, आंखों में कष्ट व चर्म रोग होने का भय रहेगा। विशेष सावधानी बरतें। किसी नए कार्य की योजना बनेगी। दाम्पत्य जीवन में सुख प्राप्ति होगी। किसी मित्र की सहायता से नवीन कार्य की योजना बनेगी।

मीन: महत्वपूर्ण विदेशी कार्यों में कुछ प्रगति के आसार बनेंगे। भाई-बन्धु से मन-मुटाव होगा। आर्थिक तंगी से परेशानी होगी। आय के साधनों में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *