


शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यहां बार एसोसिएशन ठियोग के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष बी.एस. कश्यप के नेतृत्व में भेंट की और उन्हें अपनी विभिन्न मांगों से अवगत करवाया।
मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।

शिमला: उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज कांग्रेस भवन में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के 56वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने संगठन के समृद्ध इतिहास, उसकी वैचारिक मजबूती तथा छात्र हितों के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की।
उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने हमेशा छात्रों के अधिकारों, समान अवसर और सामाजिक न्याय के लिए सशक्त आवाज उठाई है। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की धुरी बताते हुए आह्वान किया कि वे सकारात्मक सोच, जागरूकता और सक्रिय भागीदारी के माध्यम से समाज में बदलाव लाने का कार्य करें।
केवल सिंह पठानिया ने कहा कि आज का युवा केवल अपने भविष्य का निर्माता ही नहीं, बल्कि देश के स्थाई और उज्ज्वल कल का आधार भी है। ऐसे में संगठन की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है, जो युवाओं को सही दिशा और मंच प्रदान करता है।
कार्यक्रम में उपस्थित छात्र नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सभी ने एकजुट होकर छात्र हितों की रक्षा तथा संगठन के मूल्यों को आगे बढ़ाने का दृढ़ निश्चय किया।
इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा, महाधिवक्ता अनूप रतन, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट, संगठन सचिव विनोद जिंटा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष छतर सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

योजना को पारदर्शी एवं सशक्त बनाने के लिए महत्त्वाकांक्षी प्रयास
शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न सकारात्मक सुधारों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में अवगत करवाया गया कि हिमकेयर योजना को और अधिक सशक्त बनाने के लिए इसमें अनेक गुणात्त्मक सुधार किए गए हैं। इससे योजना में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी तथा भ्रष्टाचार पर प्रतिबंध लगाने में मदद मिलेगी।
हिमकेयर योजना के अंतर्गत सरकारी अस्पतालों के क्लेम का भुगतान अस्पतालों द्वारा उपभोग्य सामग्रियों तथा वास्तविक उपचार लागत और निर्धारित पैकेज दरों में से, जो भी कम हो के आधार पर किया जाएगा। सरकारी अस्पतालों द्वारा क्लेम के साथ वास्तविक व्यय के बिल प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। बिल में पंजीकरण शुल्क, बैड चार्ज, नर्सिंग एवं बोर्डिंग शुल्क व्यय दावों का हिस्सा नहीं होंगे।
इसके अतिरिक्त, सर्जन, एनेस्थेटिस्ट, चिकित्सक, परामर्शदाता आदि की फीस, एनेस्थीसिया, ब्लड ट्रासफ्यूज़न, ऑक्सीजन, ऑपरेशन थियेटर शुल्क, शल्य उपकरणों की लागत दवाइयां एवं औषधियां, मरीज के लिए भोजन इत्यादि के प्रतिपूर्ति दावे भी बिलों का हिस्सा नहीं होंगे।
प्रतिपूर्ति दावों की यह राशि प्रदेश सरकार द्वारा हिमकेयर योजना के तहत वहन करने के अलावा सरकारी अस्पतालों को बजट में उपलब्ध करवाई जा रही है। इस तरह से एक ही तरह के पैकेज के लिए दो अलग-अलग तरीक़ों से सरकार द्वारा धनराशि उपलब्ध करवाई जा रही थी। इस युक्तिकरण के पश्चात जो राशि बजट में सरकारी अस्पतालों को प्रदान की जाएगी, वह हिमकेयर पैकेज का हिस्सा नहीं होगी। सरकार द्वारा इन मदों में आवंटित धनराशि का प्रावधान सरकारी अस्पतालों के बजट में ही कर दिया जाएगा।
हिमकेयर योजना के अंतर्गत लगभग 4.33 लाख परिवार पंजीकृत हैं। योजना के तहत प्रदेश में पंजीकृत सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क चिकित्सा का प्रावधान है।
मुख्यमंत्री ने मरीज़ों को सुलभ, गुणात्त्मक एवं आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

हमीरपुर: जिला हमीरपुर के 6 विकास खंडों की कुल 242 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद का आरक्षण रोस्टर इस प्रकार है :
विकास खंड नादौन : कुल पंचायतें 62
अनारक्षित: अमलैहड़, बलडूहक, टिल्लू, बूणी, चौड़ू, धनेटा, फस्टे, ग्वालपत्थर, जलाड़ी, जसाई, जोल सप्पड़, लाहड़ कोटलू, लहड़ा, मैड़, मनसाई, नौहंगी, रैल, रंगस, सपड़ोह, बरधियाड़ और जीहण।
महिला: बढेड़ा, चमराल, बैहरड़, भदरूं, गाहली, गोईस, हड़ेटा, हथोल, कमलाह, कोटला चिल्लियां, नघूं, मझियार, पनसाई, पनयाली, फाहल, पुतड़ियाल, सनाही, उट्टप, लंजयाणा।
अनुसूचित जाति: बदारन, बड़ा, गलोड़ खास, झलाण, करंडोला प्लासी, सरेड़ी।
अनुसूचित जाति महिला: बटराण, दंगड़ी, घलूं, कश्मीर, किटपल, मालग, मंझेली।
ओबीसी: बसारल, भरमोटी खुर्द, गौना, कोहला।
ओबीसी महिला: भदरोल, भंूपल, कलूर, करौर, मण।
विकास खंड बिझड़ी : कुल ग्राम पंचायतें 49
अनारक्षित : बल्ह विहाल, बल्याह, बड़ग्रां, चकमोह, दलचेहड़ा, धंगोटा, जजरी, जौड़े अंब, कलवाल, कड़साई, कठियाणा, महारल, पाहलू, रैली, सकरोह, सठवीं
महिला: भैल, दांदड़ू, दंदवीं, धबड़ियाणा, ग्यारहग्रां, जमली, कलौहण, कनोह, करेर, लोहडर, मक्कड़, ननावां, पथलियार, सोहारी, टिप्पर।
अनुसूचित जाति: घंगोट कलां, झंझयाणी, कोहडरा, क्याराबाग, पटेरा,
अनुसूचित जाति महिला: दैण, घोड़ी धबीरी, जनैहण, ज्योली देवी, समताणा कलां, सौर
ओबीसी: मोरसू सुल्तानी, टिक्कर राजपूतां, उसनाड़ कलां
ओबीसी महिला: बिझड़ी, गारली, कुलहेड़ा, समैला।
विकास खंड भोरंज : कुल पंचायतें 44
अनारक्षित: सधरियाण, बाहनवीं, टिक्करी मिन्हासा, पपलाह, कड़ोहता, जाहू, धमरोल, धिरड़, भलवाणी, नंधन, रौहीं, दिम्मी, ढनवान।
महिला: खरवाड़, कक्कड़, लुद्दर महादेव, हनोह, भौंखर, दसमल, पट्टा, टिक्कर बुहला, कैहरवीं, बधाणी, कोट लांगसा।
अनुसूचित जाति: भुक्कड़, जख्योल, लगमनवीं, पलपल, दाड़ी, डाडू
अनुसूचित जाति महिला: अमरोह, बडैहर, मुंडखर, कंजयाण, अम्मण, बजड़ोह, चंबोह
ओबीसी: झरलोग, महल, गरसाहड़
ओबीसी महिला: भकेड़ा, करहा, लझयाणी, दरब्यार
विकास खंड हमीरपुर: कुल पंचायतें 38
अनारक्षित: नारा, अमरोह, जटेहड़ी, काले अंब, गसोता, छयोड़ीं, ताल, चौकी कनकरी, टिक्कर-डिडवीं, अग्घार, नाहलवीं, फरनोहल, ख्याह लोहाखरियां
महिला: रोपा, लंबलू, बलोह, डबरेड़ा, बफड़ीं, पांडवीं, धनेड़, ललीण, नालटी, सेर बलौणी, कुठेड़ा, देई का नौण
अनुसूचित जाति: स्वाहल, पंधेड़, जंगलरोपा, चंगर
अनुसूचित जाति महिला: नेरी, उखली, भगेटू, टिब्बी
ओबीसी: ब्राहलड़ी, साहनवीं
ओबीसी महिला: चमनेड़, धरोग, मझोग सुल्तानी
विकास खंड बमसन: कुल पंचायतें 25
अनारक्षित: पौहंज, गवारडू, बारीं, टपरे, पटनौण, सिकांदर, बगवाड़ा, करियाली, लग कढियार
महिला: बजरोल, खनौली, भेरड़ा, कक्कड़, भटेड़, पंजोत, चारियां दी धार, जंदड़ू, उहल, पुरली
अनुसूचित जाति: समीरपुर, उटपुर, संगरोह कलां
अनुसूचित जाति महिला: बराड़ा, नाड़सीं, दरोगण पत्ती कोट
विकास खंड सुजानपुर: कुल पंचायतें 24
अनारक्षित: चमियाणा, डेरा, जंगल, जोल, करोट, पटलांदर, टीहरा, बलेहूमहिला: बनाल, बैरी, बीड़-बगेहड़ा, लंबरी, पनोह, सपाहलअनुसूचित जाति: चबूतरा, चलोह, मनिहालअनुसूचित जाति महिला: डूहक, रंगड़, री, ठाणा धबड़ियाणाओबीसी: बड़ेईओबीसी महिला: दाड़ला, खैरी
सहायक विधिक सहायता प्रतिवादी पक्ष के अधिवक्ता के भी भरे जाएंगे 3 पद
हमीरपुर : जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण हमीरपुर ने उप मुख्य विधिक सहायता प्रतिवादी पक्ष के अधिवक्ता के एक पद और सहायक विधिक सहायता प्रतिवादी पक्ष के अधिवक्ता के 3 पदों के लिए 21 अप्रैल शाम पांच बजे तक आवेदन आमंत्रित किए हैं।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि ये पद संशोधित कानूनी सहायता रक्षा परामर्शदाता योजना-2022 और राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण (नालसा) के दिशा-निर्देशों के तहत भरे जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इन नियुक्तियों के लिए पात्रता, नियम एवं शर्तें, कार्य क्षेत्र, आवेदन पत्र और संशोधित कानूनी सहायता रक्षा परामर्शदाता योजना-2022 की विस्तृत जानकारी जिला न्यायिक परिसर हमीरपुर की वेबसाइट हमीरपुर.डीकोर्ट्स.जीओवी.इन hamirpur.dcourts.gov.in से डाउनलोड की जा सकती है। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव ने पात्र एवं इच्छुक अधिवक्ताओं से इन पदों के लिए आवेदन करने की अपील की है।

बिलासपुर : जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के अंतर्गत आदेश जारी करते हुए बताया कि लोक निर्माण विभाग मण्डल झण्डुता के अंतर्गत राहियां-अमरपुर-हड़सर-घुमारवीं सड़क मार्ग आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए आगामी 20 अप्रैल तक बंद रहेगा।
जारी आदेश में इस दौरान सभी वाहनों को वाया बरठीं-पनौल से झण्डुता सड़क और भल्लू से बिल्लौरा सडक मार्ग का उपयोग करने को कहा गया है। उन्होंने जारी आदेशों में बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान इस सड़क मार्ग पर केवल एम्बुलेंस, स्कूल बसों, वीआईपी वाहनों तथा अन्य आपातकालीन सेवा वाहनों की आवाजाही की ही अनुमति रहेगी।

सोलन: उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज विभाग से प्राप्त निर्देशों की अनुपालना में उपायुक्त कार्यालय सोलन द्वारा 05 अप्रैल, 2026 को जारी अधिसूचना को वापिस लेते हुए हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 78 तथा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 28 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन वर्ष 2026 के दृष्टिगत ज़िला सोलन की पंचायत समिति नालागढ़ के निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) के विभिन्न श्रेणियों के लिए आरक्षण के लिए सूचना पुनः अधिसूचित की है।
अधिसूचना के अनुसार घोलोवाल, वार्ड नम्बर 1 महिला, बघेरी, वार्ड नम्बर 2 महिला, मस्तानपुरा, वार्ड नम्बर 3 अनुसूचित जन जाति महिला, जोघों, वार्ड नम्बर 4 महिला, कुण्डलू, वार्ड नम्बर 5 अनुसूचित जाति, जुखाड़ी, वार्ड नम्बर 6 महिला, नन्ड, वार्ड नम्बर 7 महिला, रतवाड़ी, वार्ड नम्बर 8 अनुसूचित जाति, मितियां, वार्ड नम्बर 9 अनुसूचित जाति, धरमाणा, वार्ड नम्बर 10 महिला, मलौण, वार्ड नम्बर 11 अनुसूचित जाति महिला, सौर, वार्ड नम्बर 12 अनुसूचित जाति, लग, वार्ड नम्बर 13 अनुसूचित जाति महिला, दिग्गल, वार्ड नम्बर 14 अनुसूचित जाति महिला, मटूली, वार्ड नम्बर 15 महिला, चमदार, वार्ड नम्बर 16 अनुसूचित जाति महिला, रामशहर, वार्ड नम्बर 17 अनारक्षित, बारियां, वार्ड नम्बर 18 महिला, लोधी माजरा, वार्ड नम्बर 19 अनारक्षित तथा थाना, वार्ड नम्बर 20 अनारक्षित है।
अधिसूचना के अनुसार मलपुर, वार्ड नम्बर 21 अनारक्षित, किशनपुरा, वार्ड नम्बर 22 अनारक्षित, मानपुरा, वार्ड नम्बर 23 अनारक्षित, सुनेड, वार्ड नम्बर 24 अनारक्षित, खेड़ा, वार्ड नम्बर 25 अन्य पिछड़ा वर्ग, किरपालपुर, वार्ड नम्बर 26 अनुसूचित जन जाति महिला, मंझौली, वार्ड नम्बर 27 अनुसूचित जाति महिला, राजपुरा, वार्ड नम्बर 28 अन्य पिछड़ा वर्ग, रडयाली, वार्ड नम्बर 29 अनारक्षित, भाटियां, वार्ड नम्बर 30 अनारक्षित, ढांग निहली, वार्ड नम्बर 31 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, माजरा, वार्ड नम्बर 32 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, गोल जमाला, वार्ड नम्बर 33 अनारक्षित, दभोटा, वार्ड नम्बर 34 महिला, भोगपुर, वार्ड नम्बर 35 अनुसूचित जाति, नवांग्राम, वार्ड नम्बर 36 अनुसूचित जन जाति, बगलैहड, वार्ड नम्बर 37 महिला, पंजहैरा, वार्ड नम्बर 38 अनारक्षित, कशमीरपुर, वार्ड नम्बर 39 अनुसूचित जन जाति तथा बरुणा, वार्ड नम्बर 40 महिला वर्ग के लिए आरक्षित है।

सोलन: उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज विभाग से प्राप्त निर्देशों की अनुपालना में उपायुक्त कार्यालय सोलन द्वारा 05 अप्रैल, 2026 को जारी अधिसूचना को वापिस लेते हुए हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 78 तथा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 28 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन वर्ष 2026 के दृष्टिगत ज़िला सोलन की पंचायत समिति धर्मपुर के निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) के विभिन्न श्रेणियों के लिए आरक्षण के लिए सूचना पुनः अधिसूचित की है।
अधिसूचना के अनुसार रौडी, वार्ड नम्बर 1 महिला, गुल्हाड़ी, वार्ड नम्बर 2 अनुसूचित जाति महिला, धर्मपुर, वार्ड नम्बर 3 अनारक्षित, गड़खल सनावर, वार्ड नम्बर 4 अनारक्षित, कसौली गड़खल, वार्ड नम्बर 5 महिला, जाबली, वार्ड नम्बर 6 अनारक्षित, कोटी नाम्ब, वार्ड नम्बर 7 अनुसूचित जाति, आंजी मातला, वार्ड नम्बर 8 अनारक्षित, बनासर, वार्ड नम्बर 9 अनुसूचित जाति, नरायणी, वार्ड नम्बर 10 अनुसूचित जाति महिला, टकसाल-1, वार्ड नम्बर 11 अनारक्षित, कामली, वार्ड नम्बर 12 महिला, जंगेशु, वार्ड नम्बर 13 अनुसूचित जाति महिला, कोट बेजा, वार्ड नम्बर 14 अनुसूचित जाति, गनोल, वार्ड नम्बर 15 महिला तथा कोट, वार्ड नम्बर 16 महिला वर्ग के लिए आरक्षित है।
.0.

