मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह होंगे हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री, मुकेश अग्निहोत्री होंगे उप मुख्यमंत्री, कल शपथ समारोह

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे

हिमाचल: प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम पर काफी चर्चाओं के दौर के बाद आखिरकार हिमाचल प्रदेश में अगले मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखविंदर सुक्खू हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री नियुक्त हो गए हैं। कांग्रेस की विधायक दल की बैठक के बाद पर्यवेक्षकों ने सुक्खू के नाम की घोषणा की और वहीं मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल के उप मुख्यमंत्री होंगे। कल शपथ ग्रहण हो सकता है। इसके लिए अब कांग्रेस विधायक दल नेता सुखविंदर सुक्खू राज्यपाल से मिलकर समय लेंगे।

सुखविंदर सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह 11 दिसंबर को दोपहर 2:00 बजे रिज मैदान शिमला में होगा। समारोह के लिए तैयारियां शुरू हो गईं हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे

सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले -सत्ता केवल सत्ता के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए होनी चाहिए

सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की जनता से उन्होंने जो वादे किए हैं, अब उन्हें लागू करने की जिम्मेवारी मेरी होगी। सुक्खू ने कहा कि सत्ता केवल सत्ता के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए होनी चाहिए। वह हिमाचल की भोली-भाली जनता के साथ एक स्वच्छ और ईमानदार प्रशासन देंगे। उन्हें जनता ने आशीर्वाद दिया है। भरपूर प्यार भी दिया है। जो भी निर्णय होंगे, आम और गरीब लोगों से चर्चा के बाद ही लिए जाएंगे।

 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed