सोलन: प्रियंका गांधी ने विधानसभा चुनाव के शंखनाद से पहले की मां शूलिनी मंदिर में की पूजा-अर्चना

सोलन: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश के सोलन से विधानसभा चुनाव के शंखनाद से पहले मां शूलिनी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उसके बाद परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने हिमाचल की जनता को कांग्रेस सरकार बनने के बाद पहली ही मंत्रिमंडल की बैठक में दो गारंटियां देने का वादा किया है। उन्होंने वादा किया कि सत्ता में आने के बाद पहली ही कैबिनेट की बैठक में एक लाख सरकारी नौकरियों और उसी बैठक में पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी।

उन्होंने कहा कि कई नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हिमाचल से लगाव का जिक्र किया था। प्रियंका ने कहा कि उन्होंने निधन से पूर्व इच्छा जताई थी की मेरी अस्थियां हिमालय में भी विसर्जित करना, मेरे पिता ने उनकी इच्छा पूरी की, इसलिए मैंने भी शिमला में घर बनाया। हिमाचल को पूर्व प्रधानमंत्री ने इसलिए प्रदेश बनाया क्योंकि वो जानती थीं हिमाचल के लोग विशाल हृदय वाले होते हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैंने जब मशोबरा में घर बनाया तो सिर्फ इसलिए बनाया क्योंकि इंदिरा जी की एक छोटी सी निजी ख्वाहिश थी। वे रिटायरमेंट के बाद मशोबरा में एक घर बनाना चाहती थीं, लेकिन रिटायर होने से पहले ही वह शहीद हो गईं। इंदिरा जी बताती थीं कि 25 जनवरी 1971 में जब हिमाचल प्रदेश बना तब वह आप सभी से बातचीत करने यहां आई थीं। उस वक़्त भारी बर्फ पड़ी, बोलते-बोलते सभा के दौरान भी बर्फ गिरी, लेकिन न आप हिले और न ही इंदिरा गांधी जी। प्रियंका गांधी ने कहा कि इंदिरा गांधी जी ने हिमाचल को प्रदेश इसलिए बनाया क्योंकि वह आपके हुनर व आपकी हिम्मत को पहचानती थीं।

इस दौरान प्रियंका पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) की बहाली को लेकर क्रमिश अनशन कर रहे एनपीएस कर्मचारियों से भी मिलीं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed