संबित पात्रा दिल्ली रवाना होने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से मिले

शिमला: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा दिल्ली रवाना होने से पहले सर्किट हाउस शिमला में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से मिले।
यह एक शिष्टाचार भेंट थी।
प्रो. प्रेम कुमार धूमल शाम को भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में शामिल हुए।

इससे पहले भाजपा कोर ग्रुप की बैठक होटल पीटरहॉफ में हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने की।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, सतपाल सत्ती, मंत्री राजीव सहजल, प्रदेश महामंत्री राकेश जम्वाल, त्रिलोक जम्वाल और त्रिलोक कपूर भी बैठक में मौजूद थे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed