कुल्‍लू: चनाईगाड गांव में बादल फटने से आई बाढ़, लोगों ने घरों से भागकर बचाई अपनी जान

हिमाचल: प्रदेश कुल्लू जिले के बागा सराहन पंचायत के तहत आने वाले चनाईगाड गांव में पहाड़ी में बादल फटने से बाढ़ आ गई। अचानक आई इस बाढ़ से आधा दर्जन मकानों में मलबा आ गया। बाढ़ आने से सुबह करीब पांच बजे लोगों ने घरों से भागकर अपनी जान बचाई और सुरक्षित स्थान पर चले गए। इस दौरान करीब 26 लोगों को वहां से सुरक्षित निकाला गया, इसमें कुछ लोगों को हल्की चोटें भी आई हैं।

बाढ़ आने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने गांव में अलर्ट जारी कर दिया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed