सोनिया गांधी से ED की पूछताछ के विरोध में शिमला में कांग्रेस का ‘सत्याग्रह’

शिमला: शिमला सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी के समन के विरोध में सत्यग्रह किया गया। रिज मैदान पर भारी बारिश के बाबजूद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे कांग्रेस नेता सत्यग्रह पर बैठे। इस दौरान उनके हाथों में मोदी सरकार की तानाशाही नीतियों व ईडी के दुरुपयोग के स्लोगन लगे थे।

 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वह उनके नेताओं को राजनीतिक प्रतिशोध के चलते उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहें है। उन्होंने कहा कि भाजपा उनकी उस नेता को बदनाम करने का प्रयास कर रही है जिसने देश के प्रधानमंत्री पद तक को ठुकरा दिया हो। उन्होंने कहा कि उनकी ईमानदारी और देश के प्रति उनकी निष्ठा पर कोई सवाल नहीं उठा सकता। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी व राहुल गांधी पर मोदी सरकार ने झूठे आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सोनिया गांधी व राहुल गांधी पाक साफ साबित होंगे।

आज के इस सत्यग्रह में डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल के अतिरिक्त जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,ग्रामीण के अध्यक्ष अतुल शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर,आदर्श सूद, केहर सिंह खाची,,नरेश चौहान, कांग्रेस महासचिव यशवंत छाजटा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष,महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल,एनएसयूआई के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed