कुल्लू: मनाली के होटल में फायरिंग, दो की मौत

कुल्लू: मनाली में एक होटल में गोलीकांड की घटना पेश आई है, जिसमें एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी के दोस्त को गोली मारी और फिर अपने आपको गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जानकारी अनुसार दिल्ली की दो महिलाओं ने एक होटल को लीज पर ले रखा था और बीती रात दोनों महिलाओं ने अपना एक दोस्त डिनर पर बुलाया। रात को दोनों महिलाओं में से एक महिला उस दोस्त के साथ कमरे में ठहरी थी और इसी बीच दिल्ली से उस महिला का पति मौके पर पहुंचा और अपनी पत्नी को व्यक्ति के साथ एक कमरे में देख नाराज हो गया। इस दौरान दोनों में झगड़ा हो गया। महिला के पति ने अपनी पत्नी के दोस्त पर गोली चला दी, जब महिला के दोस्त की मौत हो गई, तो महिला के पति ने भी अपने आप को गोली मार ली, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है, जबकि महिला इस घटना में घायल जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  सुबह करीब 6.00 बजे मनाली थाना में सूचना मिली कि होटल हिमालय ओक मनाली में गोली चली है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में कर रही है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed