धर्मशाला: मैक्लोडगंज में निजी बस खाई में गिरी, करीब 24 यात्री घायल

हिमाचल: प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला मैक्लोडगंज में एक निजी बस के खाई में गिरने से करीब 24 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार धर्मशाला से मैक्लोडगंज जा रही एक निजी बस टीहरा लाइन के पास लुढ़क गई।  घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान में पुलिस से सहयोग किया। घायलों को पहले आर्मी अस्पताल मैक्लोडगंज में प्राथमिक उपचार दिया गया उसके बाद जोनल अस्पताल धर्मशाला के लिए रेफर किया गया।

तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अन्य घायलों का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में चल रहा है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed