प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने की सोनिया गांधी से मुलाकात…

शिमला: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आज नई दिल्ली 10 जनपथ में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से भेंट कर उन्हें प्रदेश की ताजा राजनीति से अवगत करवाया। इस दौरान उन्होंने संगठनात्मक विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की और उन्हें प्रदेश में जारी कांग्रेस के कार्यक्रमों से अवगत करवाया।

सोनिया गांधी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप  सिंह राठौर की सराहना करते हुए इस शानदार जीत के लिए सभी नेताओं,पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की प्रसंसा की।उन्होंने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस का इसी तरह की जीत का सिलसिला जारी रहना चाहिए।उन्होंने प्रदेश संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें एकजुट होकर आगे बढ़ने को कहा है।

राठौर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों व निर्णयों के खिलाफ लोगों के बीच जाकर जन आंदोलन कर रहा है।उन्होंने कहा कि देश मे बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस का जन जागरण अभियान सफलता के साथ आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस अभियान को लोगों का भारी  जन समर्थन भी मिल रहा है।उन्होंने कहा कि वह स्वम् उन क्षेत्रों में महंगाई व  भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ  उन विधानसभा क्षेत्रों में जन जागरण अभियान का नेतृत्व कर रहें है जहां से कांग्रेस पिछले कई सालों से पिछड़ती रही है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में बड़ी मजबूत स्थिति में है और आने वाले विधानसभा चुनावों में अपनी  शानदार जीत का परचम लहरायेगी।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी.बेनुगोपाल,प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला,कोषाध्यक्ष पवन बंसलजम्मू कश्मीर मामलों की प्रभारी सासंद रजनी पाटिल सहित केंद्रीय आला कमान के कई अन्य नेताओं से शिष्टाचार भेंट की।उन्होंने इस दौरान वार्ता में इन नेताओं से राजनीति पर चर्चा करते हुए बताया कि प्रदेश में हुए उप चुनावों के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुए उप चुनावों में पार्टी की जीत का एक बहुत बड़ा संदेश देश भर में गया है और इससे कार्यकर्ताओं में नए जोश का रक्त संचार हुआ है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में अपनी शानदार जीत का परचम लहरायेगी और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के इन नेताओं ने उप चुनावों में पार्टी की जीत के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सराहना करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष को इस ऐतिहासिक जीत पर अपनी बधाई भी दी।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *