ब्रिगेडियर के समर्थन में उतरी फोरलेन संघर्ष समिति, कहा- गुमराह कर रही कांग्रेस

भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर के समर्थन में उतरी कमेटी

बोले, अब प्रभावितों की आवाज संसद में उठाएंगे ब्रिगेडियर

कुल्लू: मंडी संसदीय उपचुनाव में फोरलेन प्रभावितों को मुद्दा बना रही कांग्रेस को झटका लगा है। फोरलेन संघर्ष समिति ने कहा है कि फोरलेन प्रभावितों की आवाज ब्रिगेडियर खुशाल सिंह ही उठा सकते हैं। दरअसल कांग्रेस द्वारा बार-बार यह आरोप लगाया जा रहा था कि फोरलेन प्रभावितों के साथ प्रदेश सरकार और भाजपा ने अन्याय किया। कांग्रेस का यह भी कहना था कि संघर्ष समिति के चेयरमैन रहे ब्रिगेडियर खुशाल सिंह ने प्रभावितों के लिए कुछ नहीं किया। मगर संघर्ष समिति ने कहा कि ब्रिगेडियर ने हर मोर्चे पर उनकी आवाज उठाई है।

फोरलेन संघर्ष समिति ने कुल्लू के वाशिंग में बैठक आयोजित कर ब्रिगेडियर के पक्ष में जमकर प्रचार करने का निर्णय लिया। समिति का कहना है कि ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को प्रदेश सरकार ने पूर्व सैनिक निगम में सीएमडी के पद पर तैनात किया तो भी वह फोरलेन प्रभावितों की आवाज सरकार तक पहुंचाते रहे। अब वे जनता की आवाज को संसद में बुलंद करेंगे। समिति का कहना है कि इसी को देखते हुए फोरलेन प्रभावित इन चुनावों में भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर का समर्थन कर रहे हैं।

‘ब्रिगेडियर ने लड़ी प्रभावितों के लिए लंबी लड़ाई’

फोरलेन संघर्ष समिति के अध्यक्ष ब्रजेश महंत ने बैठक में कहा कि ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने फोरलेन प्रभावितों के लिए लंबी लड़ाई लड़ी है। समिति के लंबे संघर्ष के बाद ही जमीनों के सर्कल रेट सही किए गए। इसके कारण लोगों को भूमि के उचित दाम मिल पाए। आज भी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर फोरलेन प्रभावितों की मांगों को सरकार से उठा रहे हैं और इसी के चलते प्रदेश सरकार ने केबिनेट सब कमेटी का गठन किया है। उन्होंने कहा कि आज भी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर फोरलेन संघर्ष समिति के संरक्षक के रुप के कार्य कर रहे हैं।

संघर्ष समिति के मुख्य सलाहकार दिनेश सेन ने कहा कि फोरलेन प्रभावित मंडी लोकसभा चुनाव में ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर के साथ है और उन्हें उम्मीद है कि सांसद बनने पर खुशाल ठाकुर उनकी मांगों को संसद तक पहुंचाएंगे। उन्होने बताया कि विपक्षी दलों के कुछ लोग फोरलेन के मुद्दे पर आम जनता को गुमराह करने का प्रयास रहे हैं ऐसे लोगों से सभी को सावधान रहना होगा।

समिति का आरोप है कि कांग्रेस के लोग फोरलेन के नाम पर यहां के प्रभवितों को गुमराह कर रहे हैं। बैठक में कहा गया कि विपक्ष के कुछ लोग फोरलेन के मुद्दे पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं जबकि सच्चाई यह है कि खुशाल ठाकुर आज भी फोरलेन प्रभावितों की मांगें सरकार के समक्ष रख रहे हैं।

बैठक को भाजपा प्रत्याशी खुशाल ठाकुर ने भी फोन के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने फोरलेन प्रभावितों का साथ नहीं छोड़ा है और आज भी वे उनकी मांगें सरकार से उठा रहे है। अब वे उनकी मांगों को संसद में उठाएंगे।

इस अवसर पर संघर्ष समिति के वरिष्ठ सलाहकार दिनेश सेन, मनाली खंड के अध्यक्ष महेन्द्र ठाकुर के अलावा संघर्ष समिति के पदाधिकारी हुक्म ठाकुर, शम्मी, अजय कवंर, अनिल शर्मा, रानिन्द्र गुलेरिया, कमल, ओम प्रकाश महंत, तारा चौहान समेत कई लोग मौजद थे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *