किन्नौर: जनजातीय जिला किन्नौर के निगुलसारी में भूस्खलन में अब तक 17 लोगों की मौत हो गई है। भूस्खलन के तीसरे दिन शुक्रवार को मलबे से तीन ओर शव निकाले गए, अन्य लापता लोगों की तलाश जारी है। मृतकों की संख्या 17 पहुंच गई है। बस में सवार यात्रियों में से 13 अब भी लापता हैं।