वीरभद्र सिंह  का निधन हिमाचल प्रदेश में एक राजनीतिक युग की समाप्ती : शांता कुमार

  • शांता कुमार बोले: लम्बे समय तक वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश की राजनीति पर छाये रहे

पालमपुर: हिमाचल प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने वीरभद्र सिंह के निधन पर दुख जताया है।  शान्ता कुमार ने कहा कि वीरभद्र सिंह  का निधन हिमाचल प्रदेश में एक राजनैतिक युग की समाप्ती है। लम्बे समय तक वे हिमाचल प्रदेश की राजनीति पर लगभग छाये रहे। कई बार मुख्यमंत्री बने और कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व किया। हिमाचल की राजनीति की पहली पीढ़ी के वे एक दिग्गज नेता थे। एक कुशल प्रशासक और रचनात्मक राजनीति करने वाले मधुर भाषी नेता थे। मेरे साथ लम्बे समय से उनके साथ व्यक्तिगत सम्बंध रहे।

उन्होंने वीरभद्र सिंह के परिवार से गहरी संवेदना प्रकट की और कांग्रेस पार्टी से भी संवेदना प्रकट की है। हिमाचल की नई पीढ़ी को पुरानी पीढ़ी के नेताओं के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए ।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *