राज्य सरकार का एक साल का कार्यकाल उपलब्धियों भरा – उप-मुख्यमंत्री मुकेश

शिमला: वर्तमान राज्य सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर जिला कांगड़ा के धर्मशाला में आयोजित ‘व्यवस्था परिवर्तन का एक साल’ राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य सरकार का एक साल का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है, लेकिन भाजपा आदतन प्रदर्शन कर रही है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदेश में स्थिर सरकार काम कर रही है, जो पूरे पांच साल लोगों की सेवा करेगी। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने 92 हजार करोड़ रुपए की देनदारियां व कर्ज विरासत में छोड़ा, जिसमें 12 हजार करोड़ रुपए की कर्मचारियों की देनदारियां थी। उन्होंने कहा कि सभी गारंटियां पूरी करना सरकार का राजधर्म है और हर हाल में यह पूरी होंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने ओपीएस देने से साफ इनकार किया, लेकिन वर्तमान सरकार ने इसे सबसे पहले पूरा किया। पिछली सरकार के कार्यकाल में हर भर्ती में घोटाला हुआ, जबकि आज पूरी पारदर्शिता के साथ भर्ती प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता प्रदेश में बुरी तरह हारने के बाद आज दूसरे राज्यों में चुनावी जीत का जश्न मना रहे हैं तथा उनकी हालत बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना जैसी हो गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा को करारी हार का मुंह देखना पड़ेगा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed