विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल मार्ग पर हिमदर्शन ट्रेन शुरू
विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल मार्ग पर हिमदर्शन ट्रेन शुरू
शिमला: विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलमार्ग पर शनिवार से पांचवीं ट्रेन हिमदर्शन का संचालन भी शुरू हो गया। रेलवे विभाग की ओर से कालका से शिमला तक स्पेशल एक्सप्रेस, टू केस, शिवालिक डीलक्स, कालका शिमला मेल, हिमदर्शन ट्रेन का संचालन किया है। फिलहाल रेल मोटर कार, हिमालयन क्वीन, अप मिक्स और डाउन मिक्स ट्रेनों को 12 और 13 अक्तूबर तक रद्द किया है। रेलवे की ओर से जल्द ही इन ट्रेनों का भी संचालन शुरू किया जाना है।