कांगड़ा: शांता कुमार से मिले कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला

कांगड़ा: अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य हिमाचल मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला, सांसद ने आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से पालमपुर में उनके निवास स्थान पर मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम पूछा। इस दौरान दोनों नेताओं ने प्रदेश की राजनीति पर भी गहन चर्चा की। शांता कुमार  ने राजीव शुक्ला  को इस अवसर पर सवयं लिखी गई साहित्य की पुस्तक भी भेंट की। इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव तजेन्द्र पाल बिटटू, संयुक्त सचिव गोकुल बुटेल भी उपस्थित रहे। वहीं प्रदेश में चुनावी दौर के दौरान इस मुलाकात को लेकर राजनीति गलियारे में  कई तरह की अटकलें तेज हो गईं हैं

सम्बंधित समाचार

Comments are closed