हिमाचल: केंद्रीय चुनाव आयोग के साथ राजनीतिक दलों की बैठक…
हिमाचल: केंद्रीय चुनाव आयोग के साथ राजनीतिक दलों की बैठक…
हिमाचल: प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम 24 सितंबर तक हिमाचल दौरे पर हैं। इस दौरान अधिकारियों और राजनीतिक दलों के साथ बैठकें की जा रही है। शुक्रवार को शिमला में केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम ने प्रदेश के मुख्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। जहां प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक दल चुनाव आयोग की टीम को अपने-अपने सुझाव देने पहुंचे। राजनीतिक दलों ने हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक परिस्थिति को मद्देनजर रखते हुए चुनाव समय पर कराए जाने की मांग रखी।
केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम 24 सितंबर तक हिमाचल प्रदेश के दौरे पर है। आज राजनीतिक दलों के साथ बैठक के बाद चुनाव आयोग ने पुलिस नोडल अधिकारियों, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशकन के साथ भी बैठक की।