ऊना में स्कूल बस पलटने से करीब 12 बच्चे घायल, एक बच्चा PGI चंडीगढ़ रेफर
ऊना में स्कूल बस पलटने से करीब 12 बच्चे घायल, एक बच्चा PGI चंडीगढ़ रेफर
ऊना : ऊना के लमलेहड़ी में स्कूल बस पलटने से 12 बच्चे घायल हुए हैं। बस में करीब एक दर्जन बच्चे सवार थे। स्कूल में छुट्टी होने के बाद बस बच्चों को छोड़ने जा रही थी। जानकारी अनुसार स्कूल बस में 12 बच्चे घायल हुए हैं इनमें एक बच्चा PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया है। बाकि 11 बच्चों का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में इलाज चल रहा है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायल बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जाँच शुरू कर दी है।