संजौली : ढिंगू मंदिर के समीप तेंदुए ने  गेट के ऊपर से छलांग लगा पालतु कुत्ते का किया शिकार

कांगड़ा: जवाली के बग्गा गांव में तेंदुए के हमले से महिला की मौत

कांगड़ा: कांगड़ा जिले में जवाली के बग्गा गांव में मंगलवार देर रात करीब 1:00 बजे बरामदे में सो रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर उसे मार डाला। तेंदुए के हमले से महिला आयोध्या बीबी (60) निवासी बग्गा जोर से चिल्लाने लगी। चिल्लाने की आवाज सुनकर कमरे में सोया महिला का पति फंगो दीन और परिवार के अन्य लोग जैसे ही बाहर निकले तो तेंदुआ महिला को लहूलुहान कर जंगल की ओर भाग निकला। महिला का बेटा घर के पास ही मक्की की फसल की रखवाली कर रहा था। परिवार वालों ने तुरंत पंचायत प्रधान मदन राणा को सूचित किया।

उनकी मदद से परिवार वाले महिला को तत्काल उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कोटला पुलिस चौकी प्रभारी संजय शर्मा टीम सहित महिला के घर पहुंचे। धर्मशाला से फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। एएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा ने कहा कि महिला की मौत तेंदुए के हमले से हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इसका पूरी तरह पता चलेगा। पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर लिया है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि तत्काल तेंदुए को पकड़ा जाए और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed