बिहार चुनाव परिणाम पार्टी की अपेक्षा के अनुरूप नहीं आए, लेकिन पार्टी इससे निराश नहीं : भाजपा

पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष प्रो. प्रेम कुमार धूमल

पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष प्रो. प्रेम कुमार धूमल

सतपाल सिंह सत्ती

सतपाल सिंह सत्ती

शिमला: हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने बिहार चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार की जनता ने जो जनादेश दिया है, पार्टी उसको स्वीकार करती है। भारतीय लोकतंत्र की यह विशेषता है कि जनता समय-2 पर दनार्दन के रूप में अपना फतवा जारी करती है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल एवं पार्टी अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि यद्धपि बिहार चुनाव परिणाम पार्टी की अपेक्षा के अनुरूप नहीं आए, लेकिन पार्टी इससे निराश नहीं है। पार्टी ग्राऊंड पर अपनी कमियों का आंकलन करेगी तथा कमियों को दूर करने का प्रयास करेगी।

प्रो. प्रेम कुमार धूमल एवं सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि बिहार चुनाव में लगे सभी नेता एवं कार्यकर्ता केन्द्रीय उच्च कमान को अपनी-2 रिपोर्ट देंगे तथा पार्टी का उच्च कमान उन सभी विषयों पर गहन चिंतन करेगा तथा जहां भी कमियां होंगी उन्हें दूर किया जाएगा। पार्टी नेताओं ने कहा कि बिहार में हार के बावजूद पार्टी बिहार के विकास व बिहार की प्रगति के लिए अपना पूर्ण सहयोग देगी। पार्टी नेताओं ने कहा कि बिहार में हार के बावजूद पार्टी बिहार के विकास व बिहार की प्रगति के लिए अपना पूर्ण सहयोग देगी।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *