हिमाचल लोकहित पार्टी ने लगाया नगर निगम शिमला पर कूड़ा कचरा सयंत्र को ठीक न करने का आरोप

हिमाचल लोकहित पार्टी ने लगाया नगर निगम शिमला पर कूड़ा कचरा सयंत्र को ठीक न करने का आरोप

शिमला: हिमाचल लोकहित पार्टी ने नगर निगम शिमला पर कूड़ा कचरा सयंत्र को ठीक न करने का आरोप लगाया है। पार्टी नेता हरीश गुलेरिया व शिमला संसदीय क्षेत्र प्रवक्ता देशबंधु सूद ने जारी ब्यान में कहा कि नगर निगम हर माह शहर से कूड़ा चण्डीगढ़ ले जाने के डेढ लाख रूपए भाड़ा अदा कर रहा है। इसका सारा बोझ शहरवासियों पर पड़ रहा है। उन्होंने निगम प्रशासन से इसे जल्द से जल्द ठीक करवाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय पर इसे ठीक नहीं किया गया तो वह आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।

उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासनव महापौर व उपमहापौर सिर्फ अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं तथा उन्हेंशिमला शहर की जनता को सरेआम मूर्ख बनाया जा रहा है। इन दोनों माकपा नेताओं ने चुनावों के समय जो शहरवासियों से विकास के वायदे किए थे, उन्हें यह लगभग भूल गए हैं तथा भ्रमण करने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि कूड़ा कचरा सयंत्र को खराब हुए एक साल होने को है लेकिन इसकी मुरम्मत के लिए नगर निगम कोई भी गंभीर प्रयास नहीं कर रहा है। वह शहर का कूड़ा कचरा चण्डीगढ को भेजने के नाम पर तो लाखों रूप्ए खर्च कर रहा है। लेकिन अपने सयंत्र को ठीक करवाने की जहमत नहीं उठा रहा है। इससे शहर की जनता में भारी रोष है। साथ ही नगर निगम को भी चूना लग रहा है। क्योंकि यदि इसे ठीक कर लिया जाए तो शहर में ही कूड़े को रिसाईकल करने पर कम खर्च आएगा। साथ ही समय की भी बचत होगी।

गुलेरिया ने आरोप लगाया कि शहर में विकास कार्य पूरी तरह से ठप्प पड़े हैं तथा निगम प्रशासन केवल घाटे का रोना रोता रहता है। निगम मात्र टैक्स एकत्र करने में व लोगों को परेशान करने को अपना मुख्य काम मान रहा है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *