रोहडू: चिड़गांव में मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

शिमला: शिमला के रोहड़ू के चिड़गांव में एक मकान में अचानक आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 9:40 बजे त्रिलोक सिंह, पुत्र केदार सिंह, गांव झटवाडी, तहसील चिड़गांव में भयंकर आग लगने से दो मंजिला मकान जल कर खाक हो गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने की सूचना पुलिस थाना चिडगांव और पुलिस चौकी जांगला को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस व अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया और अन्य मकानों में आग फैलने से रोकी गई। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed