शिमला : भोंट पंचायत के दुदली रज्ञान को नगर निगम में शामिल न करने को लेकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

जिला परिषद सदस्य लता वर्मा और bhont ke पूर्व प्रधान बलदेव ठाकुर ने ज्ञापन सौपा मतलब ने missi ng है चेक करो

शिमला के भोंट पंचायत के दुदली रज्ञान को नगर निगम में शामिल किया तो करेंगे विरोध : बलदेव ठाकुर

शिमला: शिमला शहर के साथ लगती भोंट पंचायत की भोंट रज्ञान क्षेत्रों को नगर निगम में मिलाने को लेकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को विरोध स्वरूप  आज जिला परिषद चम्याना की सदस्य लता वर्मा और भोंट पंचायत के पूर्व प्रधान बलदेव ठाकुर ने ज्ञापन सौंपा। वहीं भोंट पंचायत के उप प्रधान वरिंदर ठाकुर एवम युवक मण्डल रज्ञान दुदली के अध्यक्ष शुभम वर्मा में मौजूद रहे।

शिमला शहर के साथ लगती भोंट पंचायत के दुदली रज्ञान को नगर निगम में शामिल नहीं करने को लेकर कुछ दिन पहले भोंट पंचायत के पूर्व प्रधान एवं वर्तमान में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव बलदेव ठाकुर ने जारी बयान में कही थी। उन्होंने कहा था कि अगर सरकार भोंट पंचायत के दुदली या रज्ञान या किसी अन्य गांव को निगम में शामिल करने की कोशिश करेगी तो गांव के लोग इसका विरोध करेंगे। बलदेव ठाकुर  ने कहा कि भाजपा सरकार की मंशा गांव के लोगों से मात्र टैक्स के नाम पर पैसा ऐंठने की योजना है जबकि जो पहले भी नए वार्ड में शामिल किए गए हैं उनको सरकार की तरफ से कोई भी सुविधा नहीं दी जा रही है। इसके अलावा उनसे नगर निगम टैक्स वसूल रहा है। बलदेव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकार से मांग करती है कि पहले जो इलाके नगर निगम में शामिल किए गए हैं उनको सारी सुविधाएं दी जाएं। इसके अलावा नक्शे पास करने या बिजली और पानी के कनेक्शन का सरलीकरण करें।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *