संजय दत्त ने कांग्रेस मीडिया सेल के साथ की बैठक, जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के दिए निर्देश

शिमला: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त ने कांग्रेस प्रशिक्षण विभाग के पदाधिकारियों से पार्टी के सभी प्रशिक्षण कार्यक्रम जल्द पूरे करने व इन्हें प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा है कि इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जन सहभागिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा है कि पार्टी के प्रशिक्षण कार्यक्रम बूथ स्तर तक आयोजित किये जाने चाहिए।
आज प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस प्रशिक्षण विभाग की बैठक को संबोधित करते हुए संजय दत्त ने कहा कि पार्टी के प्रशिक्षण कार्यक्रम पार्टी के सभी पदाधिकारियों के साथ साथ सभी कार्यकर्ताओं के लिए अनिवार्य बनाए गए हैं। उन्होंने कहा की पार्टी की नीतियां और कार्यक्रमों की विस्तृत और प्रभावी जानकारी इन्हीं कार्यक्रमों में मिलती है।
दत्त ने कहा कि आज केंद्र की मोदी सरकार राजनेताओं, पत्रकारों, अधिकारियों यहां तक कि जजों की फोन टेपिंग और जासूसी तक करवा रही है।भाजपा को देश मे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से कुछ भी लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी केंद्र के पदचिन्हों पर चल रही है। प्रदेश की बढ़ती समस्याओं और बढ़ती बेरोजगारी पर जयराम सरकार ने भी अपनी आंखे मूंद रखी है। ऐसे में प्रदेश में होने वाले चार उप चुनाव कांग्रेस के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और इसमें पार्टी को जीत हासिल करनी है।
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने इस दौरान कहा कि पार्टी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़े जाने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि भाजपा आज देश के इतिहास से जिस प्रकार छेड़छाड़ की जा रही है वह बहुत ही खेद जनक है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी में अपने नेताओं की कुर्बानी दी है।कांग्रेस एक विचार धारा है जो महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलते हुए अहिंसा के पथ का अनुसरण करती है। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए कांग्रेस आज भी इसी पथ पर चल रही है जबकि भाजपा अपने राजनैतिक महत्वाकांक्षा के चलते देश के इतिहास से छेड़छाड़ कर अपना राजनैतिक हित साध रही है।
राठौर ने कहा कि ऐसे में कांग्रेस पार्टी के प्रशिक्षण सभी कार्यकर्ताओं के लिए बहुत ही उपयोगी है।उन्होंने कहा कि बैठक में उपस्थित प्रशिक्षण विभाग के पदाधिकारियों को उनके सराहनीय कार्यो की प्रसंसा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं भी दी।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *