कांगड़ा: निजी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 15 लोग घायल

कांगड़ा: हिमाचल के काँगड़ा जिले में उपमंडल जवाली के तहत 32 मील-जवाली मार्ग पर बगडूर में निजी बस एक गाड़ी को पास देते समय अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे के समय बस में 35 सवारियां थीं, जिनमें से 15 घायल हैं। बताया जा रहा है कि यदि बस पेड़ से नहीं टकराती तो बड़ा हादसा हो सकता था। पेड़ से टकराने के बाद बस वहीं रुक गई। सूचना मिलते ही एसएमओ जवाली डॉ. अमन दुबे ने सिविल अस्पताल जवाली के डॉक्टर को स्टाफ सहित मौका पर भेजा व घायलों का उपचार किया।

वहीं, स्थानीय टैक्सी चालक भी अपने वाहनों को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे व घायलों को सिविल अस्पताल जवाली पहुंचाया। वहीं, गंभीर रूप से घायल छह लोगों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घायलों के पहुंचते ही अस्पताल में अफरातफरी का माहौल बना रहा। सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री चौधरी चंद्र कुमार, विधायक अर्जुन सिंह अस्पताल पहुंचे व घायलों का कुशलक्षेम जाना। इसके बाद तहसीलदार जवाली संत राम नागर भी अस्पताल पहुंचे व मरीजों का हाल जाना।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *