हिमाचल: भाजपा ने मनाया जीत का जश्न

प्रदेश मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न

प्रदेश मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न

शिमला: भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में पच्छाद एवं धर्मशाला उप चुनावों में बड़ी जीत के लिए जनता एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।  इस जीत के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में पूरे प्रदेश में उत्साह व हर्ष का वातावरण रहा।

प्रदेश मुख्यालय दीप कमल चक्कर में हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आगमन हुआ प्रदेश मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू वितरण कर जीत का जश्न मनाया इस अवसर पर प्रदेश में मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर,सुरेश भारद्वाज, विक्रम ठाकुर, मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा , भाजपा प्रदेश सचिव त्रिलोक जमवाल, पायल वैद्य , भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा , कोषाध्यक्ष कपिल सूद, प्रदेश उपाध्यक्ष रूपा शर्मा, गणेश दत्त, विधायक राकेश जमवाल , विनोद ठाकुर , नगर निगम की महापौर एवं उप महापौर कुसुम सदरेट व राकेश शर्मा, नगर निगम के पार्षद गण सभी मोर्चों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपास्थि रहे।

प्रदेश मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न

प्रदेश मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न

प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा की धर्मशाला व पच्छाद उपचुनाव में जीत जनता तथा भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की है जो आज रंग लाई। भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई तथा धर्मशाला की जनता का आभार।  यह विजय भाजपा के विकास और जनहित के कार्यों, तथा जनता के भाजपा के ऊपर विश्वास को दर्शाता है ।

भाजपा नेताओं ने कहा की यह परिणाम जनता का केंद्र की सकारात्मक रूप में कार्य करने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चलने वाली भाजपा सरकार के सुशासन एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी के नेतृत्व में प्रदेश में चलने वाली विकास की गंगा बहाने वाली सरकार में दृढ़ विश्वास की जीत है । हिमाचल प्रदेश में केंद्र और प्रदेश सरकार डबल इंजन के रूप में काम कर रही है यह जीत इस वाक्यांश की पुष्टि करता है। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी को इस हार का अनुमान पहले ही हो गया था इसीलिए कांग्रेस पार्टी के नेता केवल बयानबाजी कर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे थे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *